बेरोजगारों की बरात का न्योता देने पहुंचे जयहिंद को पुलिस ने लिया हिरासत में
मंगलवार शाम से लापता समाजसेवी नवीन जयहिंद बुधवार सुबह अचानक से विधानसभा के नजदीक जा धमके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य विधायकों को बेरोजगारों की बरात का न्योता देने जा रहे जयहिंद को पुलिस ने उनके छह अन्य साथियों के साथ हिरासत में ले लिया। जयहिंद के हाथ में पकड़ा हुआ निमंत्रण पत्र चर्चाओं का केंद्र बना रहा।
विधानसभा से 500 मीटर पहले जयहिंद को लिय हिरासत में
नवीन जयहिंद ने एलान किया था कि वह 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन दोपहर 12 बजे रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बेरोजगारों की बरात लेकर जाएंगे। माननीयों को इसी का निमंत्रण पत्र देने वह हरियाणा विधानसभा के लिए निकले थे। चंडीगढ़ पुलिस ने विधानसभा से करीब 500 मीटर पहले ही नवीन जयहिंद के साथ ही सुमन सांगवान, सतीश राणा, परमवीर डगर, बिजेंद्र अत्री, पवन दांगी, राजीव सरदाना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Comments are closed.