गूगल ब्वाय को हीराबा ने दिया था आशीर्वाद, कहा था – मोदी की तरह बड़ा करना कौटिल्य

7

 गूगल ब्वाय कहलाने वाले कौटिल्य को 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता स्वर्गीय हीराबा का आशीर्वाद मिला था। उन्होंने गुजराती भाषा में कौटिल्य से कहा था कि मोदी जी की तरह कुछ बड़ा करके दिखाना तो कौटिल्य ने भी उनसे बड़ी सहजता से कई दिलचस्प सवाल पूछे। कोटा में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे कौटिल्य और उनके पिता सतीश शर्मा ने जागरण से फोन पर यह अनुभव सांझा किया। सतीश शर्मा ने बताया कि यह वर्ष 2014 की बात है। वह और कौटिल्य गुजरात भ्रमण पर थे। करीब आधे घंटे की इस अविस्मरणीय चर्चा में उन्होंने पूरी आत्मीयता से बात की और कौटिल्य की उपलब्धियों की थाह ली।

Comments are closed.