पानीपत में महिला ने किया सुसाइड:कमरे में जाकर 12 फीट ऊंचे पंखे पर लगाया फंदा; मानसिक रूप से थी परेशान
हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव पट्टी कल्याणा में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। महिला को फंदे पर लटका देख परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा। इसके बाद उसे नजदीक के निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में इत्फ़ाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
12 फीट ऊंचे पंखे पर साड़ी से लगाया फंदा
जांच अधिकारी ASI राणा प्रताप ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि गांव पट्टीकल्याणा की रहने वाली ऊषा (46) पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह 3 बच्चों की मां थी।
हालांकि तीनों बच्चे विवाहित हैं। शनिवार सुबह 10 बजे घर के सभी सदस्यों ने नाश्ता किया। इसके बाद ऊषा सीधे भीतर कमरे में चली गई। परिजनों को उसके यूं कमरे में जाने पर संदेह हुआ। कुछ ही देर का इंतजार करने के बाद परिजन भी भीतर कमरे में पहुंचे तो देखा कि ऊषा ने साड़ी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पंखा 12 फीट ऊंचा है।
Comments are closed.