घर पर कंजक देने के बहाने सात साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेवाड़ी, शहर के एक मोहल्ला में रहने वाली सात साल की बच्ची को एक किशोर बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित किशोर भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची के घर पहुंचने पर स्वजन को दुष्कर्म के बारे में पता लगा और पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झांसा देकर ले गया साथ
पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर का रहने वाला 16 वर्षीय लड़का यहां एक मोहल्ला में रहता है और घरों से कबाड़ उठाने का काम करता है। मंगलवार को अपने पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची को किशोर ने बताया कि उन्हें घर पर कंजकों के लिए भोजन रखा गया है। वह बच्ची को भोजन कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपित ने घर ले जाने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर आरोपित ने बच्ची का मुंह दबा दिया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपित फरार हो गया।
Comments are closed.