बर्फीली हवा ने दिन में फिर से बढ़ा दी शीतलहर व गलन

8

 पानीपत : सोमवार को सुबह से धूप खिलने से राहत रही, लेकिन शाम को फिर से शीत लहर चलने से ठंडक बढ़ गई। बर्फीली हवा के चलने से धूप की गर्माइश फीकी रही। अधिकतम तापमान में एक अंक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव के साथ शीतलहर व ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई है। दिन में धूप खिलेगी और सुबह शाम को हल्का से मध्यम कोहरा भी पड़ सकता है।हिमालय पर आया पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा में चला गया है। इसके चलते अगले पांच दिन तक आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिलेगी। 20 जनवरी तक शीतलहर के साथ सुबह व रात में हल्का से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी सर्द हवा करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। हवा की गति तेज होने के कारण शीतलहर बढ़ सकती है और दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है।

Comments are closed.