सनोली पानीपत रोड से हुई भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, खरगे भी होंगे शामिल
पानीपत,कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एक बार फिर से शुरुआत पानीपत से हो गई है। यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं के साथ सनोली – पानीपत रोड से की है। बता दें कि राहुल गांधी बीते तीन दिनों से उत्तर प्रदेश में थे जिसके बाद वह कल हरियाणा बॉर्डर पहुचें और आज से हरियाणा के पानीपत से यात्रा की शुरुआत की।
मल्लिकार्जुन खरगे भी होंगे शामिल
बता दें कि आज राहुल गांधी पानीपत के मैदान में रैली करेंगे। इस रैली में उनके साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी होंगे। खरगे अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से पानीपत पहुंचेंगे और रैली में चार घंटे बिताने के बाद वापस दिल्ली चले जाएंगे। पानीपत में हो रही रैली को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। रैली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी पार्टी के सभी विधायकों तथा प्रमुख नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए थे।
Comments are closed.