Karnal में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, शव ड्रेन में फेंका
मूनक थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद महिला की हत्या कर शव ड्रेन में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामला दर्ज कर तमाम पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। क्षेत्र के गांव की 46 वर्षीय महिला का शव वीरवार की देर रात ड्रेन से मिला था। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी वीरवार सुबह घर से लकड़ी लेने के लिए निकली थी।
लकड़ी लेने गई और घर वपिस नहीं आई
एक बार लकड़ी लाने के बाद उसने इन्हें किसी एक जगह रख दिया और फिर दोबारा लकड़ी लेने गई। लेकिन इसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटी। शाम करीब छह बजे उसकी तलाश शुरू की गई। काफी तलाश किए जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। रात को कुछ ग्रामीणों ने एक महिला का शव ड्रेन में होने की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। स्वजनों ने शव की स्थिति देखते ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया।
Comments are closed.