रेवाड़ी में 2 सगी बहनें लापता:घर से एक-साथ निकली, नहीं लौटी वापस; 2 युवकों पर गायब करने का आरोप

5

हरियाणा के रेवाड़ी में 2 सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवतियों के पिता ने 2 लड़कों पर दोनों को गायब करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के एक गांव निवासी शिवानी (21) व हिमानी (20) दोनों घर से अचानक लापता हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि शिवानी GNM का कोर्स कर रही है तो छोटी बेटी हिमानी सेक्टर-18 कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर की स्टूटेंड है।

एक साथ घर से निकली
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उनकी दोनों बेटी एक साथ घर से निकली। देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। परिवार ने दीपक व सुमित नाम के दो युवकों पर शक जताया है। परिवार का कहना है कि इन्हीं दोनों लड़कों ने उनकी बेटी को कही छिपाकर रखा हुआ है।

सदर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों लड़कियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस भी अभी तक न तो आरोपी तक पहुंच पाई और न ही लड़कियों को बरामद कर पाई है।

Comments are closed.