जींद में विवाहिता से जेठ ने किया दुष्कर्म:दहेज के लिए ससुरालजनों ने लांघी सारी हदें; पति समेत 5 पर FIR
जींद:
हरियाणा के जींद में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने, उसके साथ मारपीट करने, जेठ द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत 5 लोगों विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में लगी है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दहेज के लिए दिए गए ताने
उचाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में उसकी शादी कैलाश के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे ताने मारे जाते। दहेज नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जाती। उसे जान से मारने का प्रयास किया गया।
Comments are closed.