बहादुरगढ़ में पत्नी को मारी गोली:पति ने खुद भी की आत्महत्या, महिला रोहतक PGI रेफर; कोर्ट में चल रहा तलाक का केस
हरियाणा में बहादुरगढ़ के गांव आसंडा में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला का इलाज रोहतक PGI में चल रहा है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल आ रहा है और कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हंसराज उर्फ सोनू सोनीपत में PWD में कार्यरत है। वह अपनी मां के साथ सोनीपत में ही रहता है, जबकि उसकी पत्नी अलग रहती है। मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे वह बाइक पर सवार होकर गांव आसंडा स्थित अपने मकान पर आया। यहां उसने अपनी 32 वर्षीय पत्नी संतोष पर गोली चला दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
पत्नी गंभीर रूप से घायल
जिसमें हंसराज की तो मौत हो गई, जबकि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग संतोष को तुंरत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर रोहतक PGI रेफर कर दिया। वारदात में हंसराज ने अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया है।
दोनों का चल रहा तलाक का केस
बताया जा रहा है कि हंसराज का पत्नी संतोष के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी वजह से कोर्ट में उनका तलाक का केस भी चल रहा है। इसी वजह से उसने उसे गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर आसौदा थाना, मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है
Comments are closed.