प्रदेश में पदयात्राओं के जरिये राजनीतिक खूंटा मजबूत करने की चल रही कवायद
चंडीगढ़: हरियाणा में पदयात्राओं की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद जहां हाथ से हाथ जोड़ो अभियान आरंभ किया जा रहा है, वहीं रोहतक जिले की चर्चित विधानसभा सीट महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी चंडीगढ़ तक की पदयात्रा आरंभ की है। कुंडू ने यह पदयात्रा अपने सामाजिक संगठन जनसेवक मंच के बैनर तले आरंभ की। देर-सबेर इस मंच के राजनीतिक दल बनने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने अपनी पार्टी की किस्मत पलटने की कोशिश करते हुए 20 फरवरी से परिवर्तन पदयात्रा शुरू करने का एलान कर रखा है। वह पूरे सात माह तक यह पदयात्रा निकालेंगे। भाजपा ने इन पदयात्राओं पर कहा कि अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। हरियाणा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एक फरवरी से आरंभ होगा।
Comments are closed.