दोपहर बाद छाए बादल, ठिठुरन बढ़ी, बाजारों में लगी गर्म कपड़ों की सेल

6

 पानीपत : हिमालय पर आए पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण मौसम में बदलाव है। शनिवार को दोपहर बाद बादल छा गए। शीतलहर चलने के साथ ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सुबह बादल छाए रहे दिन में धूप तो निकली लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। शीत लहर चलने के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। एक दिन पहले शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से वायु प्रदूषण से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय पर बना हुआ है। इसके साथ ही अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नम हवा भी गंगा के मैदानी क्षेत्र में आ रही है। इन मौसम प्रणालियों के कारण आसमान में बादल छा रहे हैं।

Comments are closed.