हरियाणा कांग्रेस संगठन पर दिल्ली में फैसला:समर्थकों को एडजस्ट कराने में जुटे नेता

248

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस संगठन पर दिल्ली में फैसला होगा। पार्टी के नेता संगठन बनने की आहट को लेकर एक्टिव हो गए हैं और अपने समर्थकों को एडजस्ट कराने की जुगत में लग गए हैं। संगठन की घोषणा से पहले पार्टी विधायक किरण चौधरी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुकी हैं। अब हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान दिल्ली रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि वह आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

हाईकमान के पास है सूची
हरियाणा कांग्रेस के संगठन का पूरा खाका खींचा जा चुका है। जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की सूची पहले से ही हाईकमान के पास है। आदमपुर उपचुनाव से पहले ही पार्टी की ओर से यह सूची आलाकमान को भेजी जा चुकी है, लेकिन गुटबाजी के कारण यह लिस्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकी है। चूंकि अब चुनाव हैं इस कारण से पार्टी संगठन पर ज्यादा फोकस कर रही है।

Comments are closed.