हरियाणा CMO में अफसरों को बांटे विभाग:ढेसी बने सबसे पावरफुल

6

चंडीगढ़

हरियाणा CMO में नई नियुक्तियों के साथ ही विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हरियाणा CMO में कार्य आवंटन के बाद सीएम के विशेष प्रधान सचिव डीएस ढेसी सबसे अधिक पावरफुल बन गए हैं।

उनके पास सीएमओ में 13 विभाग हैं। विधायी कार्य और प्रस्ताव के अलावा मंत्रिमंडल के सामने रखे जाने वाले अध्यादेश और संसदीय मामले भी वही देखेंगे। इसके अलावा उद्योग एवं वाणिज्य, जेल, पीडब्ल्यूडी जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी हैं।

CM के राजनीतिक मामले देखेंगे यादव
हरियाणा CMO में हाल ही में जवाहर यादव की ओएसडी के पद पर नियुक्ति के बाद अब उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिम्मेदारी भी सौंप दी है। हालांकि अभी उन्हें कोई विभाग आवंटित नहीं किया गया है, लेकिन वह 2024 के चुनाव को देखते हुए CM के सभी राजनीतिक मामलों पर नजर रखेंगे।

Comments are closed.